CBSE 10th Result 2021 LIVE Updates: 10वीं के नतीजे (CBSE Class 10th result 2021 date live updates) आने से पहले छात्रों को अपना रोल नंबर लिख कर रख लेना चाहिए.
CBSE 10th Result 2021 LIVE Updates: सीबीएसई कक्षा 10 के नतीजे कब आएंगे इसको लेकर काफी कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि CBSE 10th Result 2021 की तारीख और समय बहुत जल्द घोषित होने की संभावना है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं कक्षा की रद्द हुई परीक्षाओं के नतीजे (10th class result 2021) अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.gov.in पर घोषित करेगा. आधिकारिक वेबसाइटों के साथ-साथ अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे डिजिलॉकर वेबसाइट - digilocker.gov.in - और ऐप पर भी सीबीएसई 10वीं के नतीजे (class 10th result 2021 cbse) जारी किए जाएंगे.
कोविड संकट के मद्देनजर सीबीएसई ने 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी थी, इसलिए छात्रों को उनके रोल नंबर के साथ कोई एडमिट कार्ड नहीं मिला था. हालांकि अब बोर्ड ने छात्रों के रोल नंबर जारी कर दिए हैं क्योंकि छात्रों को सीबीएसई की रिजल्ट वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर की जरूरत होगी.
10वीं के छात्र यहां चेक करें अपना रोल नंबर (check 10th result 2021 roll numbers)
10वीं के नतीजे (CBSE Class 10th result 2021 date live updates) आने से पहले छात्रों को अपना रोल नंबर लिख कर रख लेना चाहिए. रोल नंबर चेक करने के लिए छात्रों को cbse.gov.in/cbsenew/cbse.html पोर्टल पर जाकर Roll Number Finder - 2021 पर क्लिक करना होगा. इसके बाद छात्रों को लॉग इन करने के लिए अपना लॉगिन क्रेडेंशियल डालना होगा. लॉगिन क्रेडेंशियल में छात्रों को अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम और जन्मतिथि भरनी होगी.
CBSE Class 10th result 2021 date live updates: कैसे चेक करें सीबीएसई 10वीं का बोर्ड रिजल्ट
CBSE Class 10th Result 2021 Latest News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.gov.in पर घोषित किए जाएंगे. इसके अलावा Digilocker.gov.in पर भी नतीजे जारी किए जाएंगे.
20 जुलाई तक आना था 10वीं बोर्ड का रिजल्ट (CBSE Class 10th result 2021 date)
बता दें कि इससे पहले सीबीएसई बोर्ड को अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 20 जुलाई तक घोषित करना था. हालांकि अब सीबीएसई बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि दसवीं का रिजल्ट घोषित करने में अभी कुछ और दिन का समय लगेगा.
क्यों नहीं जारी हो रहा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट (CBSE Class 10th result 2021 date delay)
10वीं बोर्ड का रिजल्ट पर सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि बोर्ड, स्कूलों के समन्वय में, अभी भी सावधानीपूर्वक डेटा संकलित कर रहा है ताकि छात्रों के लिए निष्पक्ष और पूर्ण परिणाम सुनिश्चित किया जा सके. डॉ. संयम भारद्वाज ने कहा था कि सीबीएसई 20 जुलाई को कक्षा 10 के परिणाम घोषित नहीं करने जा रहा है. बोर्ड, स्कूलों के साथ, डेटा संकलित करने के लिए दिन-रात काम कर रहा है.
गौरतलब है कि सीबीएसई ने 30 जुलाई को विज्ञान, कला और कॉमर्स के लिए कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए थे. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित किए. हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी और लड़कों की तुलना में उनके परिणाम 0.54 प्रतिशत अंतर से बेहतर रहे जबकि करीब 70,000 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए.


No comments:
Post a Comment